शुक्रवार, 8 अक्तूबर 2021

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी- विकास एवं दैनिक जीवन में उनके अनुप्रयोग और प्रभाव। हेपेटाइटिस सी

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी- विकास एवं दैनिक जीवन में उनके अनुप्रयोग और प्रभाव।

प्रश्न- हेपेटाइटिस सी को वैश्विक स्वास्थ्य चिंता क्यों माना जाता है? चर्चा कीजिए। (150 शब्द)


मॉडल उत्तर:

  • चर्चा में क्यों है?
  • पृष्टभूमि
  • हेपेटाइटिस- सी क्या है?
  • यह कैसे उत्पन्न होता है? प्रसार?
  • उपचार
  • हेपेटाइटिस वायरस के प्रकार
  • चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार के बारे में
  • निष्कर्ष


चर्चा में क्यों है?


हेपेटाइटिस- सी वायरस की खोज के लिए इस वर्ष का चिकित्सा अथवा फिजियोलॉजी का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिक हार्वे जे. ऑल्टर, चार्ल्स एम. राइस तथा ब्रिटिश वैज्ञानिक माइकल हॉटन को संयुक्त रूप से दिया गया है।


पृष्टभूमि: (योगदान)


●इन तीनों वैज्ञानिकों के कार्य से रक्त-जनित हेपेटाइटिस के एक प्रमुख स्रोत को समझने में सहायता मिली, जिसे हेपेटाइटिस-ए और बी वायरस द्वारा समझाया नहीं जा सकता था।


●उनकी खोज के कारण ही वायरस का अत्यधिक संवेदनशील रक्त परीक्षण अब उपलब्ध हो पाया है, जिससे विश्व के अनेक भागों में पोस्ट-ट्रांसफ्यूजन हेपेटाइटिस को समाप्त किया जाना एवं वैश्विक स्वास्थ्य में सुधार संभव हुआ है।


●उनकी खोज ने हेपेटाइटिस- सी पर निर्देशित एंटीवायरल दवाओं के तेजी से उत्पादन की भी अनुमति दी।


हेपेटाइटिस- सी क्या है?


यह यकृत (लिवर) से सम्बंधित एक रोग है, जो हेपेटाइटिस- सी वायरस (HCV) के कारण उत्पन्न होता है। यह वायरस एक्यूट (तीक्ष्ण) एवं क्रोनिक (चिरकालिक) हेपेटाइटिस दोनों के    लिए उत्तरदायी होता है। हेपेटाइटिस- सी, लिवर कैंसर का एक प्रमुख कारण होता है।


यह कैसे उत्पन्न होता है? प्रसार?


हेपेटाइटिस- सी वायरस एक रक्तजनित वायरस है। संक्रमण का सबसे सामान्य माध्यम रक्त की अल्प मात्रा के संपर्क में आना होता है।


उपचार:


एंटीवायरल दवाएं हेपेटाइटिस- सी से संक्रमित 95% से अधिक लोगों को ठीक कर सकती हैं, जिससे सिरोसिस और यकृत कैंसर से होने वाली मृत्यु का खतरा कम हो जाता है, लेकिन   अभी भी निदान और उपचार तक पहुंच अत्यधिक कम है।


वर्तमान में हेपेटाइटिस- सी के लिए कोई भी प्रभावी टीका (वैक्सीन) उपलब्ध नहीं है; हालाँकि, इस क्षेत्र में अनुसंधान जारी है।


हेपेटाइटिस वायरस के प्रकार:


हेपेटाइटिस वायरस के 5 मुख्य ज्ञात प्रकार हैं, जिन्हें ए, बी, सी, डी और ई के रूप में संदर्भित किया जाता है।


●हेपेटाइटिस ए और ई सामान्यतः दूषित भोजन अथवा जल के अंतर्ग्रहण के कारण होते हैं।


●हेपेटाइटिस बी, सी और डी सामान्यतः संक्रमित शरीर से स्रावित तरल पदार्थों के संपर्क में आने के परिणामस्वरूप होते हैं।


चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार के बारे में:


स्वीडन के स्टॉकहोम में स्थित कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट की नोबेल असेंबली द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

सर्वप्रथम 1901 में प्रदान किया गया था।


●पुरस्कार के निर्माता स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल द्वारा 124 वर्ष पूर्व छोड़ी गयी एक वसीयत के सौजन्य से 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (USD 1,118,000 से अधिक) की पुरस्कार राशि के साथ ही एक स्वर्ण पदक भी प्रदान किया जाता है।


नोबेल पुरस्कारों में चिकित्सा के पुरस्कार की घोषणा सबसे पहले की जाती है। अन्य पुरस्कार भौतिकी, रसायन, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किये जाते हैं।

Fun Facts

  Fun Facts  Butterflies cannot fly if their body temperature is less than 86 degrees.  Neurons multiply at a rate of 250,000 neurons per mi...